🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मप्र में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही खुलेंगे स्कूल, सप्ताह में तीन दिन ही जाएंगे विद्यार्थी



सच की दुनिया , भोपाल। कोरोना को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। एक बार फिर स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम करने का फैसला किया है लिहाजा स्कूल 50% क्षमता से खुलेंगे। यानी एक बच्चा 6 दिन में से 3 दिन ही पढ़ने जाएगा। ऑनलाइन क्लासेस बंद नहीं होंगी, ताकि पेरेंट्स के पास विकल्प रहे। उनकी इच्छा होगी तो ही बच्चे स्कूल जाएंगे। बिना अनुमति के बच्चे स्कूल नहीं बुलाए जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जाएगी। नए वैरिएंट के चलते प्रदेशभर में अलर्ट किया गया है। मध्यप्रदेश के दो बड़े शहर भोपाल और इंदौर में विशेष नजर रखी जाएगी। नए वैरिएंट के चलते CM शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बड़ी मीटिंग बुलाई थी। इसके बाद CM शिवराज सिंह ने फैसला लिया। उन्होंने कहा कि देश-विदेश में नए वैरिएंट फैलने की सूचना है। अभी मध्यप्रदेश में नए वैरिएंट को लेकर कोई सूचना नहीं है, लेकिन सावधानी जरूरी है। इसलिए आज मीटिंग करके कुछ फैसले लिए हैं। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, चिकित्सा शिक्षा मंत्री, सीएस, डीजीपी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar